कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में जनपद एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कोविड नियमित समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कोविड पॉजिटिव मरीज के सापेक्ष कितने मरीजों को दवा दी गई है, ट्रेसेबल और नॉन ट्रेसेबल मरीजो के डाटा का पोर्टल पर फीड किया जाना, टीकाकरण हेतु घर-घर अभियान, कितने घर टीकाकरण से वंचित हुए हैं इन सब मुद्दों पर प्रगति रिपोर्ट जानी गयी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर सर्वे किया जाए, निगरानी समिति सक्रियता दिखाए, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को नियमित तौर पर किया जाए, डाटा को पोर्टल पर नियमित तौर पर फीड किया जाए तथा बूस्टर डोज के संबंध में भी उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…