कुशीनगर। कोविड नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा जनपद एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में संपन्न किया गया।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने निगरानी समिति, सेंपलिंग, टीकाकरण, ड्यू लिस्ट संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के क्रम में उन्होंने निगरानी समिति की सक्रियता के संबंध में पूछताछ की, टीकाकरण की प्रगति के बारे में रिपोर्ट जाना, जिलाधिकारी ने टीकाकरण की खराब प्रगति पर संबंधित को फटकार भी लगाई। इस क्रम में उन्होंने आशा कार्यकत्रियों की टीकाकरण के संदर्भ में सक्रियता के बारे में भी पूछताछ की। जिलाधिकारी महोदय ने ड्यूलिस्ट का गांव वार डाटा की उपलब्धता के बारे में निर्देश दिए तथा उन्होंने कोविड के संदर्भ में डेथ ऑडिट की भी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा की पोर्टल पर नियमित तौर पर डाटा को फीड करते रहा करें तथा इस संदर्भ में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, उप जिला अधिकारी गोपाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…