News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता मे कोविड समीक्षा बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2022  |  6:01 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता मे कोविड समीक्षा बैठक हुई संपन्न

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में आज कोविड की समीक्षा बैठक इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में सम्पन्न हुई, तत्त पश्चात निर्वाचन कण्ट्रोल रूम के विभिन्न पटलों पर सम्पन्न हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया गया जिलाधिकारी द्वारा कोविड बैठक की समीक्षा दौरान संक्रमित मरीजों की जानकारी ली गई व जिला अस्पताल से रेफर किये गए मरीज के संबंध में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आशाओं के पास मेडिसिन किट की उपलब्धता की जानकारी मांगे जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि 656 आशाओं से दूरभाष पर बात की गई व किट की उपलब्धता के सम्बंध में भी जानकारी ली गई। इसी प्रकार कल के वेक्सिनेशन की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई ।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

वेक्सिनेशन की समीक्षा दौरान वेक्सिनेशन सेंटर में अध्यापकों को उपस्थिति नही रहने पर जिलाधिकारी द्बारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित विभाग के प्रतिनिधि को कड़े निर्देश देते हुए डयूटी में लगाये गए अध्यापकों को कल से सेंटर पर उपस्थित रह कर वेक्सिनेशन कार्य मे सहयोग करने का निर्देश दिया गया।। जिलाधिकारी ने आर0आर0 टीम के कार्यों की जानकारी लेते हुए टीम से प्रत्येक दिन की अद्यतन रिपोर्ट लिए जाने सहित कम सेम्पलिंग करने वाली टीम से पूछताछ कर कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश सम्बन्धित नोडल को दिए। समीक्षा दौरान थानों पर हो रही वेक्सिनेशन के स्थिति की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक से ली गयी।

कोविड समीक्षा उपरांत जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन कण्ट्रोल रुम में बने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। कण्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आख्या का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता सहित शीघ्रता भी की जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking