News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: 35 लाख रूपये के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 18, 2023  |  4:14 PM

1,322 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: 35 लाख रूपये के चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस ने अवैध चरस की तस्करी कर रहे शाह आलम उर्फ धोनी नामक एक आरोपी को धरदबोचा हैं. पुलिस ने उसके पास से करीब सात किलो अवैध चरस बरामद किया हैं. पकड़ा गया आरोपी पच्चीस हजार रूपये की इनामिया अपराधी है जिसके ऊपर प्रदेश के कई जनपदो में गौ तस्करी के मुकदमे पंजीकृत है ।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के कुशल नेतृत्व में विगत कुछ दिनो से थाना तरयासुजान पुलिस व स्वाट टीम, सर्विलांस टीम जनपद कुशीनगर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो मे गौ तस्करी करने वाले गौ तस्कर के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि गौ तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य जो जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान व थाना पटहेरवा से वांछित है और इसके उपर जनपद लखनऊ के थाना इटौजा थाना चिनहट, जनपद गोरखपुर के थाना चौरी चौरा, जनपद वाराणसी के थाना रोहनिया व जनपद मुजफ्फरपुर के थाना कोतवाली मे भी गौ तस्करी व अन्य जघन्य अभियोग के अपराध पंजीकृत है और 25 हजार की इनामिया है जो अवैध चरस लेकर एक मारुती 800 कार (BR01CU7815) से बिहार की तरफ जा रहा है मुखबीर की सूचना पर तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाडी बाजार के आगे घेर बंदी कर उक्त आरोपी को पकड लिया गया। जिसके पास से एक मारुती 800 कार से लगभग सात कि0ग्रा0 अवैध चरस अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये की बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

आपको बता दे अभियुक्त जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान व थाना पटहेरवा से वांछित भी था व काफी दिनो से फरार चल रहा था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस कामयाबी को दिलाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान, प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला स्वाट टीम, उप निरीक्षक आलोक यादव स्वाट टीम, उप निरीक्षक विपिन सिंह थाना तरया सुजान, हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम, हे0का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम, हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम, हे0का0 सुशील सिंह सर्विलांस टीम, हे0का0 अभिषेक यादव सर्विलांस टीम, का0 राहुल यादव थाना तरया सुजान, का0 राघवेन्द्र सिंह थाना तरया सुजान, का0 शिवानन्द सिहं स्वाट टीम, का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम, का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम समलित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking