News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जंगल छोड़ गांव बना बन्दरो का आशियाना, बंदरों के आतंक से ग्रामवासी परेशान,गांव में दहशत का माहौल,सब्जी फसलो को पहुचा रहे नुकसान।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 1, 2021  |  3:43 PM

1,182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जंगल छोड़ गांव बना बन्दरो का आशियाना, बंदरों के आतंक से ग्रामवासी परेशान,गांव में दहशत का माहौल,सब्जी फसलो को पहुचा रहे नुकसान।

कसया/कुशीनगर । गांव में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर सुबह व शाम लोगों के घरों में घुस जाते है और खाने-पीने के सामान को बिखरने के साथ-साथ कई बार बच्चों पर हमला भी कर देते है। हालात यह है कि लोग अब गांव में बंदर से बचाव के लिए नए-नए नुस्खे अपना रहे हैं। लेकिन बंदर से पार पाना उनके बस से बाहर है। कई ग्रामीणों को बंदर काट भी चुका है। बंदर के कारण ग्रामीण छतों पर कपड़े भी नहीं सुखाते क्योंकि बंदर उन कपड़ों का फाड़ देते हैं। लगभग 50 की संख्या में गांव में बंदर है। गांव बना बन्दरो के रहने सुरक्षित आशियाना है वर्षो से डेरा डाले हुए है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

नदवाविशुनपुर,सरैयामहंथ पट्टी,रहसुसुमाली पट्टी,धौरहरा,अमवा,कोटवा करजही,रहसू जनूबी पट्टी,दहारीपट्टी,बेलवा कारखाना सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ये बंदर दिनभर गलियों, मकान की छतों पर डेरा डाले रहते हैं। ऐसे में लोगों का गलियों में निकलना व छतों पर चढ़ना मुश्किल हो रहा है। दिनोंदिन बढ़ते बंदरों के आतंक से गांववासी खासे परेशान हो रहे हैं। साथ ही खेतों में बोई गई सब्जियों को नष्ट कर दे रहे हैं। बंदरों के आतंक के चलते किसानों को बीज का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

ससे कई किसानों ने सब्जी उगाना छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने इन दिनों खेतों में लौकी, कद्दू, आदि उगाया है लेकिन पलक झपकते ही बंदर सब्जी को नष्ट कर दे रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा हैl

जितेंद्र चौबे, पूर्व प्रधान नन्दलाल प्रसाद गौड, मालती गौतम ग्रामीणो ने जिम्मेदार वन विभाग और प्रशासन पर उठाये सवालिया निशान!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking