News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गिला-शिकवा भूल के आओ मिले गले, ईद को प्रेम-भाईचारा का दुनिया को दे सन्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2022  |  5:28 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गिला-शिकवा भूल के आओ मिले गले, ईद को प्रेम-भाईचारा का दुनिया को दे सन्देश
  • हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी ईद, क्षेत्र के ईदगाहो में पढ़ी गयी ईद की नमाज
  • ईद पर्व पर गंगा जमुनी तहजीब और हिन्दू -मुस्लिम एकता का दिखा मिशाल

कसया/कुशीनगर। ईद के पूर्व रमजान के एक माह पूरा होने के बाद रोजे की समाप्ति सोमवार की शाम चाँद देखने के बाद हो गयी l चाँद के दीदार के बाद इस्लाम धर्म के मानने वाले मुस्लिम संप्रदाय के लोगो में ईद को लेकर काफ़ी उत्साह रहा और सोमवार शाम से ही ईद की तैयारी में लोग जूट गये और मंगलवार की सुबह से ही उनके घरों में काफ़ी चहल -पहल रही l

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

जो जहाँ था ईद की तैयारी में दिख रहा था और जैसे ही नमाज का वक्त हुआ सभी बच्चे, जवान,बूढ़े घरों से ईद की नमाज अदा करने के लिये अपने -अपने घरों से मुँह मीठा कर,नये -नये वस्त्र धारण कर, अतर की खुशबू लगा, आँखो में सुरमाह लगा अपार खुशियों के साथ ईदगाहो और मस्जिदों के तरफ निकल पड़े जहाँ पूर्व से निश्चित समय पर ईद की नमाज पढ़ी गयी l

ईद की वाजिब नमाज के बाद इमाम द्वारा ईदु-उल -फ़ितर का खुतबा पढ़ कर सुनाया गया और फिर उसके बाद सभी ने मुल्क की सलामती व तरक्की के लिये दुआ मांगी, इस तरह ईद की मुकम्मल नमाज पूरा करने के बाद सभी लोगो ने खड़े होकर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दिये l ईदगाह से लौटते समय लोगो व बच्चों ने वहां पर खिलौनो, मिठाइयो से सजी दुकानों पर खूब खरीदारी किये और एक दूसरे को खुशियाँ साँझा किये l ईद गाह से घर लौटने पर उनके पास -पड़ोस के लोगो ने गले मिलकर ईद की बधाइयाँ दी और उनके साथ बैठ कर सेवईया और पकवान खाये l ईद पर्व पर जाति -धर्म का कोई बंधन नही दिखा l इस पर्व पर हिन्दू -मुस्लिम एकता और गंगा -जमुनी तहजीब का मिशाल देखने को मिला l ईद पर्व पर सभी जाति -धर्म के दोस्त -अहबाब लोगो ने मुस्लिम भाईयो के वहां ईद की मुबारक बाद दिये और विशेष पकवान सेवईया खाये l देर शाम तक ईद का रौनक व चहल -पहल गांव -नगर व मुहल्लो में रहा और एक दूसरे के घर मुबारकबाद का दौर चलता रहा l

ईद -उल -फ़ितर की नमाज कसया नगर के ईद गाह, पिपरहिया ईदगाह, नौका टोला ईद गाह, भरौली, सबया सहित तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र धुरिया, बटेसरा, बेलवा दुर्गा राय, बेलवा पालकधारी सिंह, डुमरी, खेदनी, पतया, नन्हा छपरा, दिघवा, मिश्ररौली, प्रेमवालिया, बंजारा पट्टी, बतरौली, मल्लूडीह, जोकवा, फजिलनगर क्षेत्र के धन्नौजी, रामपुर, सुमही , बेलवा कारखाना, बड़हरा आदि दर्जनों ईदगाहो पर व मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गयी l ईद पर्व को लेकर सुबह से ही प्रशासन व पुलिस के जवान व अधिकारी ईदगाहो व मस्जिदों पर मुस्तैद रहे l पुरे क्षेत्र में शान्ति और सौहार्द के साथ ईद का पर्व संपन्न हुआ l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking