News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अन्त्येष्टि

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 14, 2021  |  7:49 PM

760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अन्त्येष्टि WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द निवासी शहीद फौजी दीपेन्द्र दूबे के पार्थिक शव को गुरुवार पनियहवा के नारायणी तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। शहीद जवान के अंतिम संस्कार में सेना के जवान, जिले की गारद टीम सहित सांसद विजय कुमार दूबे, एसडीएम खड्डा व पड़रौना, सीओ पड़रौना सहित एस एच ओ नेबुआ नौरंगिया, हनुमानगंज के अलावा भाजपा सहित अन्य दलों के लोगों ने शहीद के अर्थी पर पुष्पगुच्छ देकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

पड़रौना तहसील के सरपतही खुर्द निवासी सेना के जवान दीपेन्द्र दूबे अरूणाचल प्रदेश में तैनात थे जिनका निधन होने पर बुधवार को मृतक फौजी का पार्थिक शव उनके सहकर्मी कांस्टेबल यम मेहता, अंकित राव एवं कुमार के यस यादव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। आसपास सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गुरुवार को अंतिम संस्कार में पनियहवा के नारायणी तट पर लोगों की भीड़ जुट गयी। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे, एसडीएम सदर कल्पना जायसवाल, एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार, सीओ संदीप वर्मा, एस एच ओ नेबुआ नौरंगिया गिरीजेश उपाध्याय, एस एच ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता सहित भाजपा नेता डा. नीलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ सन्तोष मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजकुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, महेश रौनियार आदि ने नम आंखों से शहीद के अर्थी पर पुप्पगुच्छ देकर नमन किया व शहीद जवान को सलामी दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ पनियहवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking