कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधानसभा में 28 दिसम्बर को आने वाले जन विश्वास यात्रा के सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक अहिरौली राजा के शिव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई जिसमें यात्रा के सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मदरियां सौपी गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह पूरा करके दिखाने का काम किया है। पांच साल के कार्यकाल में सबका ख्याल रखते हुए सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने काम किया है पूरे प्रदेश को अपराध मुक्त करते हुए कानून का राज्य स्थापित किया है। बिपक्ष मुद्दा बिहीन होकर अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है और पुनः भाजपा का प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता ने यात्रा के रूपरेखा को बताते हुए कहा कि सभी लोग अपनी अपनी जिम्मदरियां पूरी करने में लग जाये जिससे इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
उन्होंने सभी सेक्टर संयोजक व प्रभारी से कहा कि आप अपने सेक्टर के सभी बूथ कमेटी को यात्रा में शामिल कराने का प्रयास करे। इस अवसर पर मोनू राव बिनोद सिंह सुभाष कुमार कमलेश महेंद्र विरेंदर रामनाथ मोहन सिंह अमृतांशु मिश्र आदि उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…