News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक की गयी आयोजित 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2022  |  7:34 PM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक की गयी आयोजित 

कुशीनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे व सह अध्यक्षता सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी ने किया।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

उक्त बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान ,मिड डे मील स्कीम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई के कार्य योजनाओं की प्रगति, समस्याओं के संदर्भ में समीक्षा की गयी। जनप्रतिनिधियों ने बैठक में संबंधित विभाग अध्यक्षों से विभाग से जुड़ी योजनाओं के संदर्भ में प्रगति की जानकारी ली, लंबित कार्यों पर जवाब मांगा तथा कार्य पूर्ण करने की लक्ष्य अवधि के बारे में पूछताछ की।

इस क्रम में बरसात को दृष्टिगत रखते हुए नहरों की सफाई, सड़क योजना का जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन, समय-समय पर जनपद में रोजगार मेले का आयोजन, सामुदायिक शौचालय की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की बात, जर्जर पोल, तार की समस्या, विद्युत क्षमता वृद्धि, ट्रांसफार्मर की कम संख्या, बिजली बिल की समस्या, स्वास्थ्य मेला में जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन, डॉक्टर की अनुपस्थिति, डॉक्टर की कमी, जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी, आयुष्मान मित्र की अनुपलब्धता, आशा/ ए एन एम/ बी एच एम एस डॉक्टर्स की ट्रेनिंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली की कमी जैसे मुद्दे जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया। इस संदर्भ में अधिकारियों को लंबित कार्यो के ससमय निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद एवं कुशीनारा ब्रांड के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई। माननीय जनप्रतिनिधिगणों को भी कुशीनारा ब्रांड को प्रोत्साहित करने की अपील की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर द्वारा जनपद में फ्लाईओवर निर्माण के संदर्भ में अपनी प्रस्तुति दी गई। बैठक में मानसून के दृष्टिगत ड्रेन सफाई की समस्या, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यवाही की मांग की गई।

बैठक का समापन करते हुए सांसद देवरिया (आंशिक कुशीनगर) ने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति/ कमियों को इंगित करना बैठक का उद्देशय बताया। उन्होनें कहा कि एक दूसरे की कमी निकालना नहीं बल्कि जिम्मेदारी को इंगित करके पूरा करना है। सिर्फ अधिकारी ही नहीं हम भी उसके अंग हैं।
अधिकारी शासन की नीति की औपचारिकता मत करें उसकी प्रमाणिकता कैसे करें यह ध्यान रखें।जनप्रतिनिधिगणों का संकल्प और अधिकारियों का सहयोग जरूरी है।

उन्होनें कहा कि अधिकारीगण अपने काम की ऐसी लकीरे खींचे जो उनके नहीं रहने पर भी जनता उनका नाम ले। इस अवसर पर सांसद कुशीनगर ने कहा कि भारत सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं की धरातल पर वास्तु स्थिति क्या है, दिशा की बैठक में हम इसकी समीक्षा करते हैं। कमियों को दूर करना विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कभी-कभी समस्याएं यथावत रहती है उन समस्याओं का निस्तारण 3 महीने में होना चाहिए।उन्होंने कहा कि बहुतायत दलित बस्तियों में चौपाल के माध्यम से समीक्षा होनी चाहिए। विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग व जल निगम के अधिकारियों को सांसद कुशीनगर ने निर्देशित किया कि कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, समस्याओं का निस्तारण करें।

इस अवसर पर विधायक हाटा मोहन वर्मा,विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक , विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक तमकुहीराज डॉ.असीम राय, ब्लाक प्रमुख बिशनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया, शेषनाथ यादव,प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव,प्रमुख प्रतिनिधि सुकरौली महेंद्र पासवान, प्रमुख कप्तानगंज विशाल सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही धनन्जय तिवारी,प्रमुख सेवरही वशिष्ठ रॉय उर्फ गुड्डू राय,प्रमुख रामकोला लक्ष्मण सिंह,जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, मार्कण्डेय शाही, राधेश्याम पांडेय, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा , व समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगणो की उपस्थिति रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking