खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा के पास रेलवे लाइन के पास शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का ट्रेन से कटकर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर जुटी भीड़ से पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसका पहिचान नहीं हो पा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि कार्रवाई में जुटी हुई है।
शनिवार को पनियहवा रेलवे लाइन के पास एक अधेड़ व्यक्ति जो भूरे रंग का कोट व नीले रंग की चेकदार लूंगी पहने हुए है, पास में ही कम्बल पड़ा है, का शव रेलवे लाइन के किनारे देख लोगों ने शोर मचाया। धीरे- धीरे भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश करायी लेकिन पहिचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी हुई है। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शव के शिनाख्त सहित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…