खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखण्ड पर पनियहवा स्टेशन के समीप बिहार से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आकर शुक्रवार को एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी। हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
शुक्रवार को बिहार से मालगाड़ी अभी पनियहवा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी कि 308/3 व 308/4 के बीच सफेद सर्ट व ग्रे रंग का पैंट पहने 55 वर्षीय ब्यक्ति का ट्रेन के चपेट में आ जाने से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अन्य कार्रवाई में जुटी है।
इस संबंध में एस एच ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता का कहना है कि शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है, पोस्टमार्टम हेतु भेज शिनाख्त का प्रयास जारी है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…