खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली नौकाटोला में पागल सियार के काटने से एक दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गये। सभी का सीएचसी पर इलाज कराया गया है। सियार के आतंक से ग्रामवासी डरे सहमें हैं।
शनिवार की शाम अहिरौली निवासी पुरूषोत्तम मलहिया बंधे की ओर शौच करने गये थे कि इसी दौरान सियार ने उन्हें काट लिया। इसी तरह परीखन कुशवाहा, रमाकांत, रामनरेश सहित गांव के 8 से 10 लोग पागल सियार के आतंक के शिकार होकर घायल हो गये हैं। सियार के काटने वाले लोगों का सीएचसी पर दवा ईलाज हुआ है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने बताया कि सभी का उपचार किया गया है। सियार के आतंक से ग्रामवासी भयभीत हैं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…