खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा विशनपुरा बुजुर्ग के पूरब टोला में शुक्रवार की देर शाम सास- बहू के झगड़े को लेकर हुई मारपीट में सास के गिरकर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ग्रामसभा विशनपुरा बुजुर्ग के पूरब टोला में रूपई यादव की पत्नी संपाति व रूपई के पुत्र महेश की पत्नी साधना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार की देर शाम संपाती व बहू साधना के बीच तकरार बढ़ गई। इसी दौरान मारपीट के बीच संपाती 70 वर्ष जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर खड्डा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में खड्डा थाने के उपनिरीक्षक पीके सिंह का कहना है कि सास- बहू के आपसी झगड़े में सास की मौत हो गई है, शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…