सपहा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नवरात्र अनुष्ठान के दौरान मंगलवार को पूजा समितियों के पंडालों में महासप्तमी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं में प्राण- प्रतिष्ठा की गई व मां भगवती का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गया। पट खुलते ही मातारानी के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।भव्य पूजा पंडालों में मां का पट खोले जाने के दौरान शंख-घंटों की ध्वनि सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचे और मां की आराधना करने लगे।ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे भजन कर्णप्रीय लगने लगे। पूजा समितियों द्वारा आकर्षक एवं भव्य पंडालों में मां शक्ति के कईं रूपों को दर्शाया गया है।चारों तरफ मेला का नजारा दिख रहा है व लोग उत्साहित नजर आ रहे है।समिति के सदस्य मंटू कुशवाहा ने बताया कि कोरोना नियमो का पालन किया रहा है,श्रद्धालु दर्शन के लिए आए व माँ का आशीष प्राप्त करे।।
महिलाओ ने भक्ति गीत गाकर माँ की आराधना की।
इस बार वार्ड नम्बर 8 मुरलीपट्टी और लक्ष्मीपुर का पंडाल मुख्य आकर्षण का केंद्र बना है।जो दर्शकों को अलग-अलग संदेश देते नजर आ रहा है। पिछले दो साल के अंतराल में इस बार उत्साह लोगों में दिख रहा है।सपहा,प्रेमनगर,नौकटोला,समेत अन्य स्थानों पर पंडाल आकर्षक रूप में दिख रही है।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…