News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: नयी दिशा ने देवघर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 11, 2022  |  5:26 PM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नयी दिशा ने देवघर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कुशीनगर। आज सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण असंतुलन से उत्पन्न संकट का सामना कर रहा है। इस पर्यावरणीय असंतुलन को अधिकाधिक पौधरोपण व उनका संरक्षण करके काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।उक्त बातें नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के अंग डॉ0 अनिल सोनी ने शिव नगरी बाबा धाम देवघर, झारखंड में संस्था द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कहा। डॉ0 अनिल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नयी दिशा कुशीनगर जनपद में व्यापक स्तर पर पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का कार्य कर रही है लेकिन यह कार्य राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से होना चाहिये। इसी को ध्यान में रखते हुए बाबाधाम की धार्मिक यात्रा के दौरान पौधरोपण कार्य सम्पन्न किया गया। डॉ0 अनिल के साथ इस यात्रा पर बलिराम जी वर्मा, ब्रजेन्द्र विश्वकर्मा, अजय कुमार शामिल हैं।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

पौधरोपण का कार्य देवघर में कुशीनगर व देवरिया से आये श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी संभाल रहे कुशीनगर जनपद के तमकुही क्षेत्र के मूल निवासी स्व0 कमला पंडा के पुत्रों विष्णु कांत पंडा व श्रीकांत पंडा के देख रेख में सम्पन्न हुआ। इन लोगों ने इस पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। इस दौरान अमित महाराज, कामदेव महाराज, बाबू महाराज, अनिल महाराज, मटुकी महाराज, दिवाकर महाराज, प्रभाकर महाराज इत्यादि के द्वारा पौधे का विधिवत पूजन व मंत्रोचारण भी हुआ। पौधरोपण के पश्चात नयी दिशा से जुड़े लोगों ने मंदिर परिसर के लिए घड़ी व नगद भी दान किया,इस कार्य में स्थानीय निवासी चंदन केशरी व गौतम भी सम्मिलित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking