कसया/कुशीनगर। कस्बा के नेशनल हाइवे बी पर स्थित लाइम वुड रेस्टोरेंट में काम देख रहा एक युवक बाजार करने के बहाने बारह हजार रुपये, स्कूटी, मोबाइल ले उड़ा।
लाइम वुड रेस्टोरेंट के मालिक करुणा निधान मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक थाना कसया को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि 23 वर्षीय शिवम श्रीवास्तव को काम करने के लिए ट्रेनिंग पर रखा था। बुधवार को सुबह 9 बजे 12 हजार नकद, मेरे परिचित अभिषेक जायसवाल की नीले रंग की स्कूटी संख्या यूपी 57 बी.ए 9901 और एक कर्मचारी का मोबाइल फोन लेकर चला गया। वह बाजार करने के बहाने निकला। काफी देर हो जाने पर पर भी उसके वापस न आने पर उसके मोबाइल पर फोन किया पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। श्री मिश्रा के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…