खड्डा/कुशीनगर । हनुमानगंज पुलिस टीम ने गुरुवार को पनियहवा तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पनियहवा रेलवे क्रॉसिंग पर सघन चेकिंग के द्वारा बिहार नंबर की मोटरसाइकिल को चेक किया गया तो वह चोरी की निकली।
पूछताछ में अभियुक्त की पहचान विजय उर्फ नन्हे शर्मा पुत्र शंभू शर्मा निवासी बडेरा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल यशवंत यादव, कांस्टेबल शशिकेष गोस्वामी, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल संदीप यादव शामिल रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…