News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भीडंत में एक मरा, दो रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 16, 2022  |  6:45 PM

1,048 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भीडंत में एक मरा, दो रेफर
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के चलन्तवा पुल पर हुआ भीषण हादसा

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के चलंतवा पुल के पास शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की सीधी भीडंत में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने गोविंद कुमार 30 वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक को कब्जे में ले लिया है।

पनियहवा-नेबुआ मार्ग पर एक ही बाइक से रामकोला थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी गोविंद कुमार 30 वर्ष, बैरियहवा गांव के नितिश 28 वर्ष व राहुल 25 वर्ष नेबुआ की ओर जा रहे थे कि थाना क्षेत्र के चलंतवा पुल के समीप ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की सीधी भीडंत हो गयी। ट्रैक्टर चालक मौका देख फरार हो गया। सूचना पर हनुमानगंज के एस आई कैलाश यादव मौके पर पहुंच तीनों घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया जहां गोविंद कुमार को डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेज कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking