कसया/कुशीनगर। जिला उद्यान अधिकारी कुशीनगर अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जिला औद्यानिक मिशन योजना अंतर्गत दिनांक 29 दिसंबर 2021 एवं 30 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे फल एवं शाकभाजी उत्पादन की उन्नत तकनीक विषय पर जनपद स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन बुद्धा पार्क रवींद्र नगर धूस में किया गया है। इस गोष्ठी में फल एवं शाकभाजी उत्पादन के गुणवत्ता युक्त उत्पादन व अन्य औद्यानिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा कृषकों को जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होनें कृषक बंधुओं से निवेदन किया है कि उक्त गोष्ठी में समय से प्रतिभाग व अन्य औद्यानिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई जानकारी से लाभ उठाकर गोष्ठी को सफल बनाने का कष्ट करे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…