News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/खड्डा: पनियहवा के पिकनिक स्पाट पर जुटे लोग, मनाया नव वर्ष का जश्न

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 1, 2022  |  7:32 PM

833 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/खड्डा: पनियहवा के पिकनिक स्पाट पर जुटे लोग, मनाया नव वर्ष का जश्न

खड्डा/कुशीनगर। साल के पहले दिन नववर्ष पर पिकनिक स्पाट बने पनियहवा में शनिवार की सुबह से ही सैलानियों का जमावड़ा शुरू हो गया। दूरदराज से आये युवाओं व नौजवानों की टोलियों ने छितौनी-बगहा पुल सहित बालू के रेत पर अपने-अपने ढंग से नववर्ष का स्वागत किया। युवाओं ने टापू पर बनें गोवा के जैसे पिकनिक स्पाट पर मोटरवोट से जाकर सैर सपाटा कर जमकर सेल्फी ली व मोटरवोट का लुफ्त उठाया।picnic spot of Paniyahwa

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

नववर्ष पर पिकनिक स्पाट बने पनियहवा में सुबह से ही सैलानियों का जमावड़ा शुरू हो गया। डीजे की धुन पर युवक थिरकते रहे तो युवक, युवतियों ने गंडक नदी पर बने रेल पुल पर खूब सेल्फी भी लिए। गंडक की रेत पर हजारों लोगों ने पिकनिक मनाया और मछली का जायका भी लिया। इस बार प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर काफी चौकसी दिखाई गई, रेल ट्रैक पर जगह- जगह फोर्स की तैनाती दिखी। खुद सीओ शिवाजी सिंह, एस ओ खड्डा धनवीर सिंह सुबह से ही सुरक्षा को लेकर कमान सम्भालते रहे। सीमावर्ती जनपद महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया व बिहार के गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण से ट्रेन, लक्जरी, तीन पहिया व दो पहिया वाहनों से हजारों की संख्या में लोग पनियहवा से लेकर बिहार सीमा तक जगह-जगह पर पिकनिक मनाने में जुटे रहे। कुछ युवाओं ने दुस्साहस दिखाते हुए रेल पुल पर सेल्फी लिए तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाया। कुछ लोग मदनपुर देवी स्थान पर जाकर पूजा-पाठ भी किया। सबसे अधिक भीड़ छितौनी-बगहा पुल के समीप रही, सुरक्षा में लगी पुलिस रेल पुल पर ट्रैक की ओर युवाओं को जाने से रोकती रही।परिवार के सदस्यों सहित पिकनिक मनाने वाले सैकड़ों लोग यहां की मशहूर मछली चेपुआ, रोहू, ग्रास, मंगूरी, टेंगर आदि का दुकानों में बैठकर जायका लिया। बिहार में शराब बंदी से परेशान लोग पनियहवा आकर मछली-भूजा के साथ शराब का भी लुत्फ उठाया।picnic spot of Paniyahwa

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पिकनिक मनाने की सख्त मनाही: पनियहवा से मदनपुर जंगल होकर नेपाल के त्रिवेणी जाने वाले व जंगलों में पिकनिक मनाने वाले सैलानियों को मायूस होना पड़ा, बीटीआर प्रशासन ने मदनपुर चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन तलाशी ली। वन क्षेत्र में डीजे नहीं बजाने की बीटीआर के फरमान के बाद कोई भी डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्र लगा वाहन मदनपुर जंगल होकर पनियहवा नहीं पहुंच सका। फिलहाल मौसम की बेरुखी से दिन भर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे और कड़कड़ाती ठण्ड ने तमाम सैलानियों को मायूस कर दिया। एसडीएम उपमा पाण्डेय, तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, एस ओ हनुगानगंज सन्तोष कुमार यादव, चौकी प्रभारी सालिकपुर राजेश गौतम, सिपाही राघवेंद्र मिश्र, राहुल अत्री आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking