News Addaa WhatsApp Group Join करें

PM Kisan Nidhi Kushinagar/कुशीनगर: बड़ौदा यूपी बैंक में नहीं आया पीएम किसान निधि का पैसा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 26, 2022  |  7:56 PM

1,412 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
PM Kisan Nidhi Kushinagar/कुशीनगर: बड़ौदा यूपी बैंक में नहीं आया पीएम किसान निधि का पैसा

कुशीनगर । जनपद कुशीनगर में पीएम किसान निधि का पैसा पूर्व में पूर्वांचल बैंक के खाताधारक जो वर्तमान में बड़ौदा यूपी बैंक हों गया है हजारो किसानों का पीएम किसान निधि का दसवीं किस्त अधर में लटक गया है। बैंक में माइग्रेशन प्रक्रिया होने के नाते एवं आईएफसी कोड बदलने के कारण खाताधारकों के लेनदेन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बैंक कर्मचारी भी परेशान दिख रहे हैं।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

शीर्ष पद पर बैठे हुए कर्मचारियों द्वारा भी सकारात्मक पहल नहीं किया जा रहा है मौसम व महंगाई का मार झेल रहे किसानों को पीएम किसान निधि से थोड़ी उम्मीद पर भी पानी फेर रहा है बैंक प्रशासन बताया जा रहा है कि लगभग 283 ग्रामीण शाखाओं में पीएम किसान निधि का पैसा ब्रेक हो गया है साथ ही विधवा पेंशन, बृद्धा पेंशन तथा विकलांग पेंशन का भी पैसा ब्रेक हो गया है आये दिन बैंकों में खाताधारकों द्वारा पुछताछ करने की भीड़ लगी रहती है। कर्मचारी भी कुछ न कुछ ज़बाब देकर प्रतीक्षा करने की बात कह कर। खाताधारकों को लौटा रहे हैं। इसको लेकर आएदिन बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में नोक झोंक होने की बात भी सामने आने लगी है। इतना ही नही कुछ बैंकों के कर्मचारी,ग्राहकों से सवाल -जबाब में उपभोक्ताओं के साथ बैंक कर्मचारियों द्वारा बदसुलूकी करने की बात सामने आ रही है।

इस विषय मे जबाबदारो का कहना है की बैंक प्रशासन सिस्टम ठीक करने में लगा हुआ है। यथाशीघ्र सिस्टम ठीक होते ही पैसा आना शुरू हो जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking