कसया/कुशीनगर। विधानसभा कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक ने सोमवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र का रोड शो के माध्यम से भ्रमण कर जन सम्पर्क किया और आशीर्वाद माँगा । श्री पाठक के भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद इस पहले रोड शो में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने जमकर जय श्रीराम व पीएन पाठक ज़िंदाबाद के नारे लगाए और फूल -मालाओ से स्वागत किया l
रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा ।रोड शो सुबह 9 बजे से गांधी चौक कसया पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर शुभारम्भ हुआ और काफिला प्रेमवलिया,खदही,सपहा,सेखवनिया, शिवपुर,बतरौली,कुबेरस्थान,गांगरानी,होरलपुर,वालखण्डी,जानकीनगर,अर्जुनहा,साखोपार,बाड़ीपुल से चलते हुए बैरिया चौक पर समाप्त हुआ lइस दौरान सुमितत्रिपाठी ओमप्रकाश वर्मा, दीपक शर्मा, विनोद गिरी, अमरचंद हिंदुस्तानी, राज पाठक, आदित्य मिश्रा,राकेश दुबे, रमेश,अजय,रत्नेश,विशाल,राज यादव,अंकुर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…