सपहा/कुशीनगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक संस्था द्वारा बालिकाओं की विभिन्न मांगों संबंधी प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान की शुरुआत सपहा से की गई।
संस्था द्वारा राष्टीय बालिका शिक्षा अधिकार अभियान पूरे देश में 20 से 30 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कुशीनगर जिले के ब्लॉक कसया से सामुदायिक कल्याण एवम विकास संस्थान सपहां कुशीनगर के द्वारा परियोजना मलाला के सहयोग से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान 18 ग्राम पंचायत से बालिकाएं अपना हस्ताक्षर युक्त पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजीं। जिसमें बालिकाओं की शिक्षा एवम सुरक्षा के लिये उनसे और अधिक प्राविधान किए जाने का अनुरोध किया गया है । संस्था के कार्यक्रम समन्वयक अमरनाथ ने शिक्षा के अधिकार कानून का जिक्र करते हुए बताया की बालिकाओं का शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करके देश के विकास का सपना साकार किया जा सकता है । बताया की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही बेहतर समाज का निर्माण होगा और बालिकाओं को भी समान और गुण वक्ता पूर्ण शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करना होगा।
कार्यक्रम में मनोहर कुशवाहा, रीमा देवी, अंकिता गोंड, प्रिया, रेखा, प्रियंका आदि ने भी बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर अपने विचार और सुझाओ को साझा किया।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…