News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 12, 2021  |  7:08 PM

845 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर देवी- देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के खड्डा मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह ने एक व्यक्ति के विरुद्ध थानाध्यक्ष खड्डा से शिकायत करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत करने की तहरीर दी थी। मंगलवार को भाजपा के जितेन्द्र सिंह, हियुवा के गंगासागर सिंह, उदयभान गुप्ता, बृजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, विनोद भारती आदि पदाधिकारियों ने थाना पहुंचकर एस ओ धनवीर सिंह से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता से लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी सीपी भारती के विरुद्ध 295 क सहित 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं एक अन्य गांव बरवारतनपुर में भी दशहरा पर्व को लेकर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना पोस्ट के मामले में पुलिस ने वरवारतनपुर निवासी एजाज अहमद अंसारी के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की है। एस एच ओ खड्डा धनवीर सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking