कसया/कुशीनगर। गुरुवार को कुशीनगर नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 8 पंडित राजमंगल पांडेय नगर (मुरलीपट्टी) में लगा 10 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया,कुछ महीने पूर्व 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था परंतु एक बार जल जाने के कारण विद्युत विभाग के द्वारा 10 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया,इससे इस वार्ड में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।अब लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठाने के साथ ही पेयजल आपूर्ति समेत अन्य परेशानी उठानी पड़ रही है,लोगो का कहना है कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण वे अंधेरे में जीवन व्यतीत करने को विवश हैं। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएं लेकिन 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश फेल है 96 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला।शासनादेश के मुताबिक शहर में 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का नियम है।
बीते गुरुवार को इस वार्ड में लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया,इसके जलने की वजह क्षमता से अधिक लोड बताया जा रहा है। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से इस मुहल्ले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लोगों के घर में लगा इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण काम करना बंद कर दिया है,मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को उमश भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा पेयजल का भी संकट हो गया है।
इस मोहल्ले के निवासी आकाश पाठक ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोगों को बिजली कनेक्शन दिया गया है। इसके बजह से बार बार ट्रांसफार्मर जल जाता है।
शम्भू शर्मा ने बताया कि बीते चार दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, लेकिन इसे बदलने के लिए बिजली निगम की तरफ़ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है।
हिमांशु ने बताया कि इस जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को जानकारी दिया गया है लेकिन अभी तक जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है।
आशुतोष ने कहा कि यदि समय रहते इस ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर दी गई होती तो आज इस तरह की समस्या से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता।
इस सम्बंध में जे.ई प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि इस मोहल्ले के ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी है,इसे बदलने की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही इस मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…