News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ईशाई मिशनरी द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा किया वापस

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 27, 2021  |  6:49 PM

647 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईशाई मिशनरी द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा किया वापस WhatsApp
Responsive image
  • थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार के शिवदत्त टोले पर आयोजित हो रहा था आत्मिक जागृति शान्ति प्रार्थना सभा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग ग्रामपंचायत के शिवदत्त टोले पर बुधवार को ईसाई मिशनरी द्वारा प्रार्थनासभा आयोजित करने व प्रचार- प्रसार द्वारा एक दिवसीय आत्मिक जागृति शान्ति सभा आयोजित करने की जानकारी पर विरोध शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराया व आयोजनकर्ता को सभा न करने की कड़ी चेतावनी दी।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

भुजौली के ग्रामीणों व पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भुजौली बाजार के शिवदत्त टोला में एक व्यक्ति की मां का तीन दशक पूर्व देहांत होने पर परिजनो ने हिन्दू रिति रिवाज से कर्म संस्कार किया था। अब उसके पुत्र ने ईसाई धर्म अपना लेने का दावा किया है, और 27 अक्टूबर को अपनी मां के पुण्य तिथि पर एक दिवसीय (आत्मिक जागृति प्रार्थना सभा ) के नाम से चौबीस घंटे का अनवरत ईशु प्रार्थना करने का एलान किया था, यह भी प्रचारित किया था कि इस प्रार्थना में जो भी शामिल होगा उसका असाध्य रोग सहित सभी प्रकार के रोग समाप्त हो जाएंगे। बीमारी ठीक होने की लालच में बुधवार को बड़े पैमाने पर लोग पहुँचने लगे। इस अवसर पर धर्म प्रवचन करने हेतु ईसाई धर्म गुरु पास्टर स्टाफिन व सुखविन्दर सिंह पहुँचने वाले थे। इस बात की जानकारी आस-पास के लोगो में फैली तो हिन्दू समुदाय के लोगों आक्रोश फैल गया इसे धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश के तौर पर देखा जाने लगा।
जानकारी मिलते ही एस एच ओ धनवीर सिंह व एस आई पीके सिंह फोर्स के साथ पहुँच गये व छानबीन किया। आयोजक से कहा कि निजी कार्यक्रम को निजी तरीके से मनाया जाता है भीड़ जुटाना ठीक नहीं है। ईलाज के लालच में पहुँचे लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा गया। आयोजक को सख्त चेतावनी देते हुए पुलिस ने इस तरह भीड़ जुटाने से मना कर दिया। कुछ इसी तरह के क्रिया कलाप पूर्व में हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित दो गांवों में देखने को मिला।

इस संबंध में थानाध्यक्ष खड्डा धनवीर सिंह ने बताया की अपनी मां के पुण्य तिथि मनाने के नाम पर ईसाई धर्म के प्रचार हेतु भीड़ जुटाने की सूचना पर उसे तत्काल रोक दिया गया है व लोगों की भीड़ को समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking