News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: क्षेत्र के मस्जिदों में पढ़ी गयी अलविदा की नमाज, मांगी मुल्क की खुशहाली की दुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2022  |  9:14 PM

574 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: क्षेत्र के मस्जिदों में पढ़ी गयी अलविदा की नमाज, मांगी मुल्क की खुशहाली की दुआ

अलविदा…… अलविदा……. अलविदा l

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

अक़ीदत के साथ मुस्लिमो ने अदा की रमजान महीने के आखरी जुमे(अलविदा )की नमाज और कहा अलविदा.. अलविदा l

कसया/कुशीनगर। माहें रमजान की आखरी जुमे (अलविदा)की नमाजl अक़ीदत मंदो(मुस्लिम)समाज के लोगो ने शुक्रवार को अपने -अपने गांव, नगर व क्षेत्र के मस्जिदों में पढ़ी l सुबह से ही अलविदा की नमाज पढ़ने की तैयारी मुस्लिम समाज के लोगो में शुरू हो गयी थी, क्यों कि इस नमाज को पढ़ने के लिये मस्जिदों में काफ़ी भीड़ जूट ती हैं, जिसको लेकर स्थानीय शासन प्रशासन के लोग काफ़ी चाक -चौबंध नजर आते हैं l बताते चले कि कसया तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम संप्रदाय के लोग रमजान के आखरी जुमे अलविदा की नमाज पढ़ने के लिये काफ़ी जागरूक दिखायी दिये l

अलविदा की नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों, गावों व नगर की साफ -सफाई की जाती रही,तो वही मस्जिदों व ईदगाहो के मार्ग पर चुना आदि गिरा कर रास्ते को सुगम व सरल बनाया गया l अलविदा की नमाज कसया नगर के जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, उमर फारूक पिपरहिया मस्जिद, वार्ड न.15 सबया की मस्जिदों, भरौली, नौका टोला, धुरिया, बेलवा, बटेसरा, नरकटिया, मिश्ररौली, पतया, अहिरौली, प्रेमवालिया, नन्हा छपरा, खोराबर, दिघवा, मल्लूडीह, जोकवा, रामपुर, बड़हरा आदि नगर व तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दर्जनों गावों में नमाज शान्ति पूर्वक अक़ीदत के साथ पढ़ी गयीऔर मुल्क की खुशहाली के लिये दुआ मांगी गयी l अलविदा नमाज को लेकर हर जगह प्रशासन व पुलिस के जवान मुस्तैद रहे l कसया नगर की बात करें तो नगर के मस्जिदों के बाहर क्षेत्राधिकारी पियूषकांत राय, थानाध्यक्ष सुधीर सिंहसहित चौकी प्रभारी व पुलिस के जवान तैनात रहे व क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी जानकारी हासिल करतें रहे l मुस्लिम समाज के लोगो ने रमजान के आखरी जुमे की नमाज अदा कर कहा अल विदा.. अलविदा… l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking