News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस और अंतर प्रांतीय टप्पेबाज गिरोह के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल हुए गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 17, 2025  |  11:59 AM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस और अंतर प्रांतीय टप्पेबाज गिरोह के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल हुए गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी उड़ीसा के जाजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं और सुनारों की रेकी कर टप्पेबाजी और डिग्गी से आभूषण चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में, स्वाट टीम तथा कोतवाली हाटा और कोतवाली पडरौना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई देवरिया रोड स्थित किस्तूराजा स्कूल के पास की, जहाँ चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके पर गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जितू प्रधान और किशोर प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस (जिंदा व खोखा), बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, दो मोबाइल फोन, एक बिना नंबर प्लेट की 220 सीसी मोटरसाइकिल और ₹15,000 नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सुनारों की दुकानों पर नजर रखकर, दुकान खुलते या बंद होते समय डिग्गी से आभूषण चोरी करते थे। पुलिस को चकमा देने के लिए ये आरोपी अपने पास कपड़े के कैटलॉग रखते थे, जिससे वे खुद को व्यापारी दर्शा सकें।

दोनों के खिलाफ उड़ीसा में पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। जितू प्रधान पर जाखपुरा में मारपीट व धमकी देने के आरोप हैं, जबकि किशोर प्रधान के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश में भी इनके विरुद्ध दो नए मामले दर्ज किए गए हैं: मु.अ.सं. 317/2025 – थाना पडरौना मु.अ.सं. 373/2025 – थाना हाटा
दोनों केस भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

यहां बताना लाजमी होगा कि इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा रामसहाय चौहान मय टीम,कोतवाल पडरौना रवि राय मय टीम,प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह स्वाट टीम,निरीक्षक अमित कुमार शर्मा स्वाट टीम,उप निरीक्षक आलोक कुमार यादव स्वाट टीम मय टीम,उप निरीक्षक विवेक पांडेय,उप निरीक्षक संतराज यादव,उप निरीक्षक अकाश वर्मा,उप निरीक्षक अच्छेलाल,कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी सुशील कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी शम्मी कुमार सर्विलांस सेल की अहम रोल रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking