खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता द्वारा जेवर व नकदी लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है की उसकी शादी बिहार के साठी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से तय हुआ। दोनों परिवारों ने आपसी रजामंदी से 28 फरवरी 2022 को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के (पथलेश्वरनाथ) प्रसिद्ध शिव मंदिर में हुई। दुल्हन पति के घर आ गयी। युवक का परिवार बसने पर खुशियों का ठिकाना न रहा। रात में पति- पत्नी सोये थे, जब मंगलवार की भोर में युवक की आंख खुली तो दुल्हन गायब थी, कुछ देर इंतजार के बाद जब नहीं लौटी तो उसने ढूंढना शुरू किया तो जेवर व नगदी सहित दुल्हन फरार हो गयी थी।बुधवार को दुल्हे ने पुलिस को तहरीर देकर किसी प्रेमी के साथ फरार होने की बात कहते हुए मदद की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…