News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदी ट्राली से रेलवे समपार टूटा, घण्टे से ऊपर आवागमन बाधित

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 16, 2023  |  4:23 PM

983 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदी ट्राली से रेलवे समपार टूटा, घण्टे से ऊपर आवागमन बाधित WhatsApp
Responsive image
  • ट्रेन संख्या 15653 खड्डा रेलवे स्टेशन पर रुकी
  • खड्डा- भैसहा व सुभाष चौक में सड़क पर लगा रहा जाम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे में सुवाष चौक के समीप गुरुवार को रेलवे समपार फाटक गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे ट्रैक्टर- ट्राली के बल्ली से लगकर टूट गया जिससे 2 घंटे यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर क्रासिंग तक जाम लग गया। गेटमैन की सूचना पर रेलवे की मैकेनिकल टीम मरम्मत कार्य और आरपीएफ पुलिस ट्रैक्टर -ट्राली को कब्जे में लेकर रेलवे अधिनियम में कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी लल्लन गुप्ता का ट्रैक्टर चालक गन्ने की ट्राली लेकर फैक्ट्री पर जा रहा था कि ट्राली में लगे खम्बे से टकराकर समपार फाटक टूट गया जिससे गोहाटी से चलकर जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस 15653 को 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा। उसके बाद ट्रेनों को सावधानी पूर्वक गुजारा गया। इसके चलते सड़क पर लम्बा जाम लग गया। गेटमैन संजय साहनी ने इसकी सूचना कंट्रोल को देते हुए स्टेशन अधीक्षक को मेमो भेजा। लगभग दो घण्टे तक जाम से लोग जूझते दिखे।

आरपीएफ कप्तानगंज के एसआई कमलेश पांडेय, दिवान चन्द्रोदय घोड़े मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर- ट्राली को कब्जे में लेकर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटे हुए हैं। वहीं रेल मैकेनिकल टीम ढा़ले के मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। समपार फाटक को मैनुअल रूप से खोला व बंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking