News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा किया गया दिव्यांगजनों के साथ मेल मिलाप व कम्बल भेंट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 19, 2022  |  4:48 PM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा किया गया दिव्यांगजनों के साथ मेल मिलाप व कम्बल भेंट

कसया/कुशीनगर। दिव्यांगता को अभिशाप न समझें। कहीं न कहीं प्रकृति ने आपके साथ गलत किया है और आप शारीरिक रूप से थोड़े से अक्षम हो गए लेकिन हमारे संविधान ने आपको इतने अधिकार दिए हैं कि आप जागरूक होकर और इन अधिकारों का प्रयोग करके अपनी शारीरिक अक्षमता को वरदान में बदल सकते हैं। उक्त बातें बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल ने नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा हाटा ब्लॉक के अहिरौली बाजार में सर्वे भवन्तु सुखिनः कार्यक्रम के अंतर्गत मकर संक्रांति के अवसर पर दिव्यांगजनों के साथ मेल मिलाप व कम्बल भेंट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। डॉ0 शुक्ल ने कहा कि हमारे यहां अधिकांश दिव्यांगों के उदाहरण पड़े हैं जिन्होंने अपनी अक्षमता को पीछे छोड़ समाज में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त...

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये संस्था संरक्षक डॉ0 डीएस तिवारी ने कहा कि किसी भी समाज के समुचित विकास हेतु उस समाज के प्रत्येक सदस्य का विकास होना जरूरी है। इस क्रम में जब हम अपने बीच में दिव्यांगजनों को देखते हैं तो कहीं न कहीं हम पाते हैं कि ये भेद भाव के शिकार हैं। इनको भेद भाव से मुक्ति मिले और ये समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके इसी को ध्यान में रखते हुए नयी दिशा ने दिव्यांगजनों के साथ मेल मिलाप का कार्यक्रम रखा है। कार्यक्रम में अहिरौली बाजार, अहिरौली राय, डुमरी, चुरामन छपरा, पतई, चेगौना, फरीदपुर, गंगाछपरा, गोबरही इत्यादि के दिव्यांगजन सम्मिलित हुए और नयी दिशा के मेल मिलाप कार्यक्रम से उत्साहित दिखे।

इस दौरान संस्था द्वारा बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में मनोविज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 सीमा त्रिपाठी को अपना नया अध्यक्ष घोषित किया गया। डॉ0 सीमा ने संस्था व उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, उपस्थित जनों का स्वागत हेमंत मिश्र व आभार खुर्शीद आलम ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डा0 नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 सत्यप्रकाश, आशुतोष मिश्र, आनंद मालवीय, देवानंद गोंड, पेशकार, डिम्पल पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रकाम्य चतुर्वेदी, डा0 संदीप विश्वकर्मा, रवि मिश्र, इम्तुल्लाह सहित अधिकांश दिव्यांग व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking