News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने गन्ना आयुक्त से लखनऊ में मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 9, 2022  |  4:37 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने गन्ना आयुक्त से लखनऊ में मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा

अजित यादव/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

कुशीनगर। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने लखनऊ में प्रदेश के गन्ना आयुक्त श्री संजय भुषण रेड्डी से मुलाक़ात कर कुशीनगर के गन्ना किसानों के साथ हो रही व्यवहारिक दिक़्क़तों से निजात दिलाने का अनुरोध किया है,

पूर्व विधायक ने गन्ना आयुक्त को बताया कि पिछले बीस वर्षों से कप्तानगंज चीनी मिल ने गन्ना मूल्य भुगतान में बहुत उदासीनता एवं असंतोषजनक बर्ताव किया है तथा गन्ना विभाग द्वारा दशकों तक उक्त चीनी मिल को अवसर दिये जाने के बाद भी समयबद्ध गन्ना मूल्य भुगतान में चीनी मिल ने दिलचस्पी नही दिखाया है फलतः गन्ना किसानों में भारी असंतोष फैला हुआ है तथा क्रय केंद्र कोटवा (B) एवं (C) के किसान किसी भी क़ीमत पर कप्तानगंज चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नही करना चाहते हैं अभी तक उक्त गाँव के किसानों ने इस वर्ष एक भी गन्ना, कप्तानगंज चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर नही दिया है तथा किसान इस माँग पर अड़े हैं कि जब तक कप्तानगंज के क्रय केंद्र को बदला नही जायेगा,तब तक वे एक भी गन्ना नही गिरायेंगे। पूर्व विधायक ने गन्ना आयुक्त को बताया की पूर्व में उक्त ग्रामों के किसान खडडा चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करते रहे हैं

सहकारी गन्ना विकास समिति खडडा के सचिव ने भी उक्त ग्रामों के किसानों का गन्ना खडडा या रामकोला चीनी मिल को दिये जाने का अनुरोध किया है, पूर्व विधायक ने गन्ना किसानों के उचित एवं व्यवहारिक माँगों को ध्यान में रखकर अविलम्ब ढोलहां,गुलहरिया,मुसहरी एवं गड़हिया बसन्तपुर के गन्ना किसानों को खडडा या रामकोला में गन्ना आपूर्ति हेतु आदेश देने का गन्ना आयुक्त से अनुरोध किया है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking