News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षत मे संपन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2022  |  5:02 PM

517 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षत मे संपन्न हुई

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड की नियमित होने वाली समीक्षा बैठक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में संपन्न की गई।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

बैठक में जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम टीकाकरण, कांटेक्ट ट्रेसिंग की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी पहलुओ पर चर्चा की, उन्होंने सेकेंड डोज हेतु मो0 न0 ट्रेस न होने वाले के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिए, साथ ही उन्होंने वेक्सिनेशन सहित कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के सम्बंध में प्रत्येक दिन की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने टीकाकरण सहित सैंपल, कांटेक्ट ट्रेसिंग के एवरेज बढाने हेतु सभी को ध्यान केंद्रित कर कार्य करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निगरानी समितियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में टीकाकरण में लापरवाही बरती जा रही है उन सबके प्रबंधकों पर कार्यवाही की जाय। उन्होंने इसी प्रकार जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देश दिया कि कोटेदारों के माध्यम से राशन वितरण के दौरान टीकाकरण होने का प्रमाण अवश्य देख लिया जाय। उन्होंने सेकेंड डोज नही लेने वाले व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए। समीक्षा दौरान आर0 टी0 पी0 सी0 आर0, एंटीजन टेस्टिंग कंटेनमेंट जोन, आदि की जानकारी लेते हुए बूस्टर डोज के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसी क्रम में बूस्टर डोज का प्रथम टीका कोविड कमांड कंट्रोल रूम में ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, एवं स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking