News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2022  |  5:27 PM

707 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड की नियमित समीक्षा बैठक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कोविड पॉजिटिव मामले, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल एकत्रीकरण, आर0 टी0 पी0 सी0 आर0, एंटीजन टेस्टिंग कंटेनमेंट जोन, विद्यालयों में वैक्सीनेशन इन सबके संदर्भ में चर्चा की।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

इस क्रम में जिलाधिकारी ने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सत्येंद्र वर्मा को निर्देशित किया। जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रथम डोज और द्वितीय डोज से वंचित लोगों से टीम के माध्यम से बात करने के निर्देश दिए । कांटेक्ट ट्रेसिंग की संख्या भी बढ़ाये जाने के निर्देश उन्होंने दिए । निगरानी समिति द्वारा सक्रियता से कार्य करने हेतु जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि ए 0एन0एम0 और आशा उन लोगों को पहचान करें जिन्हें टीका नहीं लगा है। जिला पूर्ति अधिकारी से उन्होंने कोटेदार की मीटिंग के माध्यम से सभी कोटेदारों के पास ड्यूलिस्ट उपलब्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया जिससे टीकाकरण के लिए लोगो को प्रेरित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने उक्त बैठक में सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर, वैक्सीनेटर, वेरिफायर को प्रशिक्षित किए जाने की भी बात की। इस क्रम में उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक (डी आई ओ एस) से सभी विद्यालयों में 14 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन करवाने को निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के संदर्भ में जो विद्यालय प्रबंधक आनाकानी कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। अस्पतालों में सक्रिय दलालों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सभी दलालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking