News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: जनअधिकार पार्टी की बैठक में बांटी गई जिम्मेदारी,अंबेडकर के पुण्यतिथि पर मोटरसाइकिल रैली निकलेगी रैली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2021  |  6:32 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: जनअधिकार पार्टी की बैठक में बांटी गई जिम्मेदारी,अंबेडकर के पुण्यतिथि पर मोटरसाइकिल रैली निकलेगी रैली

कसया/कुशीनगर। जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशन में पार्टी के जिला इकाई की एक बैठक बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित श्रीलंका बुद्ध विहार परिसर में संपन्न हुई।जिसमें संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पूरे जनपद में मोटरसाइकिल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष गोरखपुर श्रीमती उमा सिंह ने पार्टी की नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध चरम सीमा को पार कर गया है और आम जनता त्रस्त है। जन अधिकार पार्टी सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है और आम जनता के हक हकूक की लड़ाई लड़ रही है।आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में हमारी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सत्ता हासिल करेगी। कुशीनगर विधानसभा प्रभारी श्री नारायण सिंह कुशवाह मोटरसाइकिल रैली की सफलता को लेकर विधानसभा वार जिम्मेदारियां बांटी और बैठक में तय हुआ कि रैली दिवानी न्यायालय कसया के समीप स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ होगी तथा पडरौना कठकुंईया मोड़ व अन्य जगहों पर स्थापित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा ने किया। इस दौरान जिलापदधिकारी, समस्त विधानसभा के अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking