News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मण्डली खेल कूद प्रतियोगिता मे उप विजेता टीम जनवरी के प्रथम सप्ताह मे होंगे सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2021  |  7:51 PM

1,070 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मण्डली खेल कूद प्रतियोगिता मे उप विजेता टीम जनवरी के प्रथम सप्ताह मे होंगे सम्मानित
  • सांसद और डीएम कुशीनगर मण्डली खेल कूद उप विजेता खिलाड़ियों के टीम के साथ

कसया/कुशीनगर। आज कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के 33वी मंडलीय खेल कूद में कुशीनगर ओवरऑल उपविजेता सील्ड के साथ विजय कुमार दुबे सांसद कुशीनगर, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम , श्री राम प्रतिनिधि विधायक पडरौना ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ,जिला खेल नोडल श्री अजय कुमार तिवारी, खेल सचिव श्री देवमुनि वर्मा ,जिला व्यायाम शिक्षक श्री अनिल कुमार मिश्र साथ में खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। माननीय सांसद कुशीनगर के द्वारा मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी बच्चों को जनवरी के प्रथम सप्ताह में सम्मानित किया जाएगा।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद कुशीनगर का विभिन्न प्रकार के खेलों में अतुलनीय योगदान रहा ।बालिका वर्ग जूनियर स्तर 600 मीटर दौड़ में जनपद कुशीनगर की सरिता निषाद ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद कुशीनगर का नाम रोशन किया। तैराकी बालक वर्ग में तीन स्वर्ण पदक ,तीन रजत पदक एवं बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक, खो-खो प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विजेता, कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में विजेता ,कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विजेता ,कबड्डी जूनियर स्तर बालिका वर्ग विजेता ,बैडमिंटन डबल बालिका वर्ग विजेता ,एवं एकल स्पर्धा में उप विजेता, वालीबाल बालिका विजेता, वॉलीबॉल बालक उप विजेता, फुटबॉल बालक विजेता , फुटबॉल बालिका उप विजेता, पीटी उपविजेता , एकांकी उप विजेता, हैंडबॉल बालक विजेता, हैंडबॉल बालिका विजेता ,योगा बालक /बालिका उपविजेता, कुश्ती बालक वर्ग दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, एक कांस्य पदक,कुश्ती बालिका वर्ग में अमृता यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा मठिया पडरौना ने एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक ,एक कांस्य पदक, जूडो बालक वर्ग तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं बालिका वर्ग में दो रजत और तीन कांस्य पदक, एथलेटिक्स में 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में बंदना प्रथम 100 ,200मीटर जूनियर बालिका वर्ग सेदा खातून प्रथम ,200 मीटर प्राथमिक वर्ग बंदना प्रथम ,जूनियर बालक राज पासवान तृतीय, 600 मीटर बालक राहुल द्वितीय, जूनियर बालिका तृतीय लंबी कूद जूनियर बालिका तृतीय स्थान, बालक/ बालिका रिले प्रथम स्थान एवं 400 मीटर में इंद्रजीत प्रथम, शॉट पुट जूनियर बालिका मैं तृतीय स्थान प्राप्त जनपद कुशीनगर का नाम रोशन किया।

इस मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद कुशीनगर कुल पदक स्वर्ण 29, सिल्वर 20 ब्राउज 8 पदक पाकर ओवरऑल चैंपियनशिप मैं 278अंक प्राप्त कर उप विजेता रहा। इस उपलब्धि पर जनपद के समस्त सम्मानित जनपद वासियों एवं समस्त बेसिक शिक्षा की ओर से पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking