News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: एसडीएम ने खण्ड विकास अधिकारी से किया स्पष्टीकरण तलब, दो दिनों के भीतर जबाब के लिए भेजा पत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 2, 2021  |  5:35 PM

653 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: एसडीएम ने खण्ड विकास अधिकारी से किया स्पष्टीकरण तलब, दो दिनों के भीतर जबाब के लिए भेजा पत्र WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। निर्वाचन कार्य में शिथिलता के कारण एसडीएम ने खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया को पत्र प्रेषित कर दो दिनों में स्पष्टीकरण तलब किया है। उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय ने कहा कि मतदाता सूची परिवर्धन और विलोपन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत नवम्बर माह में विशेष अभियान चलाकर वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार व विलोपन का कार्य पूर्ण कर दिसम्वर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करना है। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने बताया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में कार्य में तैनात खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया द्वारा 27 नवम्बर को आवंटित बूथों का पर्यवेक्षण नहीं किया गया। पिछले दो बार निर्वाचन संबंधित मीटिंग में बीडीओ ने प्रतिभाग नहीं किया और न ही अनुपस्थिति के कारणों की जानकारी दी गई। आवंटित मतदेय स्थल के बूथों पर फार्म 6, 7 व 8 की स्थिति बेहद चिन्तनीय है। 28 मतदेय स्थल पर प्रारुप 6 की संख्या 10 से कम, 25 बूथों पर फार्म 7 शून्य जबकि 9 ऐसे बूथ हैं जहां किसी नये मतदाता का नाम नहीं जोड़ा जा सका है जिससे बीडीओ नेबुआ नौरंगिया का निर्वाचन कार्य में लापरवाही उजागर होता है। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया को पत्र प्रेषित कर दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking