News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को देख दरोगा ने किया मदद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 10, 2023  |  5:07 PM

1,300 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को देख दरोगा ने किया मदद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । बीती रात्रि दो बजे के आस पास जिले के थाना सेवरही के कस्बा सेवरही में माल गोदाम चौराहे पर एक महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। घने कोहरे के कारण आने जाने वाले लोग कुछ समझ नहीं पाए। इसी समय कस्बा सेवरही चौकी प्रभारी मंगेश मिश्र कस्बा गस्त पर निकले थे,जहा महिला को कराहते देख अपनी मोटरसाइकिल रोक लिया। और महिला को देख तत्काल उसकी मदद के लिए आगे आए,साथ ही महिला को फौरी क्रम में एंबुलेंस बुला कर पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल भेजवाया। पुलिस की इस नेक काम को।लेकर इलाके में आम लोग खाकी को तहेदिल से सलाम किया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

सोमवार को देर रात करीब दो बजे के आस पास एक महिला अपने साथ चार साल के बच्चे के साथ प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। रात्रि कस्बा गस्त में निकले चौकी प्रभारी मंगेश मिश्र की नजर उस महिला पर टिकी,उन्होंने तत्काल कंबल और गर्म कपड़े ओढ़ा कर उसे कुछ राहत किया। लज्जा बस महिला कुछ बोल नहीं पा रही थी, लेकिन चौकी प्रभारी ने तत्काल सहायता करते हुए एंबुलेंस बुला कर उक्त महिला को अस्पताल भेजा, जहा महिला ने बच्चे का जन्म दिया। महिला ने अपना नाम सुनैना (क्लापनिक) बताया। उसके पास चार साल का बच्चा था। जो घर से ट्रेन पकड़ने के लिए निकली थी,उसे गोपालगंज,बिहार जाना था। चौकी प्रभारी की इस कार्य की चर्चा चहुओर हो रही है। आम लोगो द्वारा खाकी को साधुवाद दिया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking