कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय मैनपुर कोट में अज्ञात चोरों ने विद्यालय में लगा सोलर पैनल चुरा लिया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह ने कसया थानाध्यक्ष को इस बाबत आनलाइन तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर में प्रधानाध्यापक ने बताया है कि विद्यालय में चार सोलर पैनल सरकारी योजना द्वारा लगा था,बीते 30 दिसंबर को शीतकालीन अवकाश करके विद्यालय बंद कर दिया था,दिनांक 9 जनवरी रविवार को विद्यालय में कार्यरत रसोईया राजदेव प्रसाद रावत विद्यालय से होकर गुजर रहे थे तो देखा कि दो सोलर पैनल अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है,इसकी सूचना रसोईया ने मुझे दी,मैं विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों की उपस्थिति में देखा कि 2 पैनल चोरी हो गया है, इधर-उधर पता करने पर कोई सुराग नहीं मिला।
विदित हो कि बच्चों को आरओ द्वारा शुद्ध पेयजल एवं गर्मियों में पंखे चलाने हेतु नेफेड द्वारा चार सोलर पैनल विद्यालय की छत पर लगाया गया था जिसमें दो पैनल चोरों ने चुरा लिया है।इस सम्बंध में कसया थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि जानकारी अभी हुई नही , घटना की जांचोपरांत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जएगी।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…