कसया/कुशीनगर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि शुक्रवार को बीएसए से मिल कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षको की कोविड ड्यूटी लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए ड्यूटी को निरस्त करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है की सरकार द्वारा शिक्षकों का शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक दिया गया है।6 जनवरी को कार्यालय द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी कोविड वैरीफायर के रूप में लगा दी गई और आदेश दिया गया कि तुरंत ड्यूटी पर पहुचे वह नियम संगत नहीं है।वर्तमान में शीतकालीन अवकाश होने की वजह से अधिकांश शिक्षक जनपद से बाहर है। शिक्षकों की ड्यूटी लगाने जाने से पहले प्रशासन को शीतकालीन अवकाश निरस्त करते हुए शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देते हुए ड्यूटी लगानी चाहिए।शिक्षक ना तो इस तरह की ड्यूटी करने के लिए प्रशिक्षित हैं और ना ही उनको कोरोना वारियर्स को मिलने वाली कोई सुविधाएं ही मिलती हैं।
इस स्थिति में अप्रशिक्षित शिक्षकों से ड्यूटी कराया जाना इनको खतरे में डालना है।इस अवसर पर संगठन मंत्री संदीप राय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह,महेश कर्णधार, नागेन्द्र तिवारी, सुनील पाण्डेय उपस्थित रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…