News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विशेष टीकाकरण अभियान 22 नवंबर को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 21, 2021  |  4:41 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विशेष टीकाकरण अभियान 22 नवंबर को
  • जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु चलाया जा रहा है अभियान

कुशीनगर। 21 नवंबर सूचना विभाग संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि जनपद कुशीनगर के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के वैसे व्यक्ति जो टीकाकरण से अभी तक वंचित रह गए हो या जो पहले डोज़ या दूसरे डोज़ का टीकाकरण नही करवाये हैं, एक विशेष अभियान के तहत टीकाकरण अभियान में शामिल होकर अपना टीकाकरण करवाएं।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

उन्होनें बताया कि विशेष टीकाकरण का यह अभियान कल अर्थात 22 नवंबर को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, तथा नगरपालिका, नगर पंचायत वार्डो पर प्रातः 10 बजे से चलाया जा रहा है।

अतः उन्होंने सभी से अपील की है विशेष टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं तथा अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या नगर वार्डो पर जाकर अपना टीकाकरण कराएं या संबंधित नगर पालिका/ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी या संबंधित एम ओ आई सी से भी इस संदर्भ में संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

विदित हो कि जनपद कुशीनगर को कोविड मुक्त तथा शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा भी विभिन्न मंचो से अपील की जाती रही है। आंकड़े के मुताबिक अभी भी जनपद में टीकाकरण की कुल प्रतिशतता 65 फीसदी ही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking