News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एसएसबी के जवानों ने किया पैदल गस्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2022  |  8:06 PM

1,077 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एसएसबी के जवानों ने किया पैदल गस्त
  • आचार संहिता का पालन कराने के लिए सीओ की अगुवाई में अति संवेदनशील गांव में पहुंची पुलिस ने कराया सुरक्षा व्यवस्था का एहसास

गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद मंगलवार को क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव में पुलिस के पैरा मिलिट्री फोर्स और एसएसबी के जवानों के और कोतवाली पुलिस ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। इसमें सीओ सदर कुंदन सिंह की अगुवाई में निकली पैरा मिलिट्री फोर्स और एसएसबी फोर्स के साथ पुलिस के जवानों ने कटकुईया मोड़ से होकर खिरिया टोला,परसौनीकला,मोहन पट्टी, सिधुवा बाजार होते हुए बसहिया चौराहे पर पहुंची। इसके बाद पुलिस फोर्स के जवानों ने पैदल गस्त कर अराजकता फैलाने वाले लोगों को हिदायत दी। ब्रज वाहन के आलावा सीटी मोबाईल और पुलिस वाहन से बज रहे सायरन की आवाज सुन जो जहां था वहीं से पैदल गस्त पर निकले पुलिस को देख रहा था। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आचार संहिता का हर हाल में पालन कराया जाएगा,इसमें फैलाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह चौकी प्रभारी सीवी पांडेय सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking