News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिये महत्वकांक्षी योजना पर बेसिक शिक्षा विभाग की बनी रणनीति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 26, 2021  |  5:39 PM

746 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिये महत्वकांक्षी योजना पर बेसिक शिक्षा विभाग की बनी रणनीति WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पडरौना के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए महत्व कांक्षी कार्यक्रम शारदा (स्कूल हर दिन आएं ) के अंतर्गत समस्त संकुल प्रभारियों और एआरपी की बैठक अनूप गुप्ता खण्ड शिक्षा अधिकारी पडरौना की अध्यक्षता में अपराह्न 1 बजे से आयोजित हुई।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

बैठक में सत्र 2021-22 में स्कूल से वंचित 5+ से 14 आयु वर्ष के बच्चों की अपने स्कूल के सेवित क्षेत्र में आने वाले घर-घर, गली, ईंट भट्ठों, होटल ढाबों दुकानों और फैक्ट्रियों में जाकर अध्यापकों, अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के माध्यम से हाउस होल्ड सर्वे को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक नई पहल शिक्षा परियोजना एक्शन एड ने बताया कि शारदा स्कूल से वंचित 5+ से 14 आयु वर्ष के बच्चों को चिन्हांकित कर आयु संगत कक्षाओं में नामांकन और स्पेशल प्रशिक्षण देकर उनको मुख्य धारा में लाकर उन बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाना है। आउट ऑफ स्कूल बच्चे दो श्रेणियों के हो सकते हैं। 1- 6-14 आयु वर्ग के ऐसे बालक बालिका जो कभी भी स्कूल नहीं गए। 2- 6ए14 आयु वर्ग के ऐसे बालक बालिका जो माकन के बाद अपनी प्राथमिक शिक्षा पूर्ण nhi कर पाए अर्थात ड्रॉप आउट हो गये। या 6-14 आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जो वर्तमान में नामांकित हैं परंतु वो लगातार 45 दिन तक बिना बताए स्कूल नहीं आए वो आउट ऑफ स्कूल हैं।

रामवृक्ष गिरि ने कहा की जिन बच्चों को आउट ऑफ स्कूल के रूप में चिन्हांकन हुआ है उन बच्चों की लिस्ट और पारिवारिक स्थिति अध्यापक अपने विभाग में देंगे उनके परिवार की सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से जोड़ने की जिम्मेदारी एसडीएम और बीडीओ को शासन ने नामित किया है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी अनूप गुप्ता ने सभी को निर्देश देते हुए कहे की पूरे जनपद का आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन का लक्ष्य शासन ने 15039 का दिया और पडरौना ब्लॉक का 1573 ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र का 78 कम से कम निर्धारित किया है।

ऐसे में यदि कोई भी आउट ऑफ स्कूल बच्चा सेवित क्षेत्र में छूटता है तो उस स्कूल के हेड मास्टर की जिम्मेदारी होगी। इस लिए सभी लोग स्कूलवार घर वार रोस्टर बना कर हाउस होल्ड सर्वे पूर्ण करें।

इस अवसर पर संकुल प्रभारी देवेंद्र मिश्रा, भोला मिश्रा, शरद गुप्ता, नासीर अंसारी, अखिलेश गौतम सहायक जिला समन्वयक नई पहल आदि समस्त संकुल प्रभारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब
छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से गहने गायब

हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…

हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…

शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस
शिक्षण संस्थाओ मे धूमधाम से मना बाल दिवस

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking