News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड-19 से निपटने को बनी रणनीति, -प्रशासन व आईएमए की हुई संयुक्त बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2022  |  8:21 PM

761 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कोविड-19 से निपटने को बनी रणनीति, -प्रशासन व आईएमए की हुई संयुक्त बैठक

कुशीनगर । कोविड-19 की भावी चुनौतियों से निबटने और सतर्कता, सुरक्षा, जांच आदि बिंदुओं को लेकर प्रशासन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय ईकाई की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कोविड से बचाव के लिए प्रसार प्रचार तेज करने, जांच पर जोर देने, कोविड सम्भावना वाले मरीजों को चिन्हित कर सूचीबद्ध करने व ज्यादा से ज्यादा वैक्सिनेशन करने पर रणनीति बनी।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

शुक्रवार शाम को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ज्ञान प्रकाश राय के आवास पर व एसडीएम वरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसडीएम ने चिकित्सकों से फीड बैक लिया। चिकित्सकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। डॉ. योगेश कुमार मध्येशिया ने आक्सीजन की उपलब्धता का सवाल उठाया तो एसडीएम ने सपहा में आक्सीजन प्लांट से उत्पादन शुरू हो जाने की जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि वहां बेड तक आपूर्ति की व्यवस्था बन गई है। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही जिले पर कोविड कंट्रोल रूम कार्य करना शुरू कर देगा। डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने जनमानस में जागरूकता फैलाए जाने की बात कही। कहा कि लोगों को पूर्व की भाँति मास्क लगाने, सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंस के प्रति जागरूक करना होगा। डॉ. सी पी गुप्ता, डॉ. आफताब हुसैन , डॉ. राणा प्रताप यादव, डॉ. आर एस यादव, डॉ. अशोक सिंह आदि ने चिकित्सकों को एंटीजन टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने की मांग की। चिकित्सक गण का कहना था कि इससे प्राइमरी स्तर पर जांच हो जायेगी। यदि मरीज की स्थिति देख जरूरत पड़े तो आरटीपीसीआर जांच कराई जाए।

बैठक में प्रशासन, मीडिया व चिकित्सक गण के संयुक्त व्हाट्स ग्रुप को पुनः सक्रिय करने व सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए डॉ. योगेश को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. ए के सिन्हा, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. रफुल्लाह वारसी, कसाडा लिपिक आशीष द्विवेदी, लेखपाल नीलेश रंजन राव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking