News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत स्वाबलंबन कैंप होगा आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2022  |  4:49 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत स्वाबलंबन कैंप होगा आयोजित
  • 09 मई 2022 को आयोजित होगा स्वाबलंबन कैंप

कुशीनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि महिलाओं की तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत माह अप्रैल से जून 2022 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

इस संदर्भ में समस्त खंड विकास अधिकारी कुशीनगर व समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी कुशीनगर को कार्यक्रम की कार्य योजना पहले से ही प्राप्त कराई जा चुकी है। इसके अंतर्गत दिनांक 09 मई 2022 को स्वाबलंबन कैंप का आयोजन कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लाभान्वित किए जा सकने वाले परिवारों महिलाओं व बच्चों के आवेदनों की समस्त कार्यवाही कैंप के माध्यम से पूर्ण की जाएगी। कैंप में समस्त अधिकारियों व कार्मिक जिन्हें फॉर्म भरना है, भरवाना है, सत्यापित हेतु फॉरवर्ड करना है, सत्यापन कराना है तथा स्वीकृत करना है कैंप में शामिल होंगे ।

उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार के साथ महिला ग्राम प्रधान, महिला ग्राम पंचायत सचिव अन्य महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व निराश्रित महिला पेंशन योजना से वंचित लाभार्थियों को आयोजित कैंप में सम्मिलित होने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking