News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 30, 2022  |  3:54 PM

1,058 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार
  • इस ट्रैक पर इसके पूर्व भी हो चुकी है कई घटनाएं
  • महदेवा गांव निवासी छविलाल गोताखोर का पौत्र है मृतक किशोर गोलू

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड के पनियहवा स्टेशन से आगे सालिकपुर पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर दक्षिण रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक 15 वर्षीय किशोर की मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची सालिकपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: तत्कालीन थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय की...

खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव निवासी मनोज निषाद का 15 वर्षीय लड़का गोलू बुधवार की दोपहर घर से ट्रैक के उसपार स्थित अपने खेत में जाने के लिए घर से निकला था कि सालिकपुर चौकी से 100 मीटर दक्षिण रेलवे ट्रैक पार करते समय बिहार से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची सालिकपुर चौकी पुलिस ने मृतक किशोर की पहिचान गोलू पुत्र मनोज निषाद के रुप में की। शव को पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक किशोर के घर पर कोहराम मचा हुआ है। सालिकपुर चौकी इंचार्ज राजेश गौतम का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोहसा मठिया उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति 15 घण्टे से बाधित
सोहसा मठिया उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति 15 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर । सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर में खराबी के…

सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद; आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज
सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद; आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवरही पुलिस…

तुर्कपट्टी पुलिस का शिकंजा: बिहार के तीन वांछित गो तस्कर दबोचे, आपराधिक इतिहास भी आया सामने
तुर्कपट्टी पुलिस का शिकंजा: बिहार के तीन वांछित गो तस्कर दबोचे, आपराधिक इतिहास भी आया सामने

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking