News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: भैंस चराने गये किशोर की नाले में डुबने से हुई मौत, स्वजनों में कोहराम

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 21, 2022  |  8:15 PM

753 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: भैंस चराने गये किशोर की नाले में डुबने से हुई मौत, स्वजनों में कोहराम
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा पीकेट के समीप कुछ ही दूरी पर स्थित नाले में डुबने से हुई किशोर की मौत

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा गांव निवासी भैंस चराने गये एक किशोर की नाले में डुबकर मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डुबे किशोर के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

मंगलवार की सायं पनियहवा निवासी गोपाल गोड़ का 14 वर्षीय पुत्र गोविंद गोड़ पनियहवा पीकेट से पूरब नदी से निकली नाले की ओर भेंस चराने गया था। भैस को नाले से निकालने के दौरान डबोल में कहीं फंस गया और डूब गया। चरवाहों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किशोर का शव पानी से बाहर निकाला। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में चीख पुकार मच गयी। पुलिस शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव का कहना है कि किशोर की मौत पानी में डुब जाने से हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking