News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क खंती की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने तोड़वाया; अतिक्रमणकर्ताओं में अफरातफरी का रहा माहौल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 24, 2022  |  7:07 PM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सड़क खंती की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने तोड़वाया; अतिक्रमणकर्ताओं में अफरातफरी का रहा माहौल

सपहा/कुशीनगर। सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ प्रशासन का अभियान अनवरत चल रहा है।नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 3 संत गाडगे नगर (सपहा नौकाटोला) में अवैध अतिक्रमण पर रविवार की दोपहर बुलडोजर चला जिसमें सड़क खंती की जमीन पर निर्मित अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन द्वारा हटवाया गया।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

वार्ड में गाटा संख्या 815/0.016 हेक्टेयर जमीन पर इसी वार्ड के निवासी सुचित पुत्र कुक्कुर द्वारा अवैध रूप से कटरैन की मकान बनवाकर कब्जा किया गया था जिसको तहसीलदार कोर्ट द्वारा बीते 14 जून को हटवाने हेतु निर्देश निर्गत किया गया था इसी क्रम में राजस्व निरीक्षक शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, हल्का एसआई विवेक कुमार पाण्डेय, हल्का लेखपाल विश्वदीपक सिंह सहित अन्य राजस्वकर्मी तथा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उक्त सड़क खंती की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर हटवाया गया,सड़क खंती के जमीन पर लगाए गए कटरैन को जेसीबी से हटा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल मिथिलेश सिंह,विशाल यादव, राजेश यादव,हेड कॉन्स्टेबल दीनबंधु राय,योगेश राय,हेड कॉन्स्टेबल विमलेश द्विवेदी,कमलेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking