News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: टूटी पटरी पर दनदनाती हुई निकल गई मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 15, 2022  |  9:29 AM

1,218 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: टूटी पटरी पर दनदनाती हुई निकल गई मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला
  • पनियहवा के समीप 304/14 के पास टूटी रेलवे ट्रैक
  • सुबह टहलने निकले बच्चों ने टूटी ट्रैक देखकर दी जानकारी

खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन से आगे छितौनी -बगहा रेलपुल के बीच रेलवे ट्रैक की एक पटरी टूट जाने की बड़ी खबर सामने आ रही है। टूटी पटरी से गुरुवार की सुबह बिहार जा रही एक मालगाड़ी भी गुजर गई। सुबह टहलने निकले बच्चों ने ट्रैक पर टूटी पटरी से गुजर रही मालगाड़ी ट्रेन की तेज आवाज सुनकर देखा तो पटरी टूटी पड़ी थी। उधर से सुबह टहलने निकले पनियहवा पीकेट के कांस्टेबल उमाशंकर यादव ने बच्चों की चर्चा सुनकर ट्रैक को देखा और स्टेशन मास्टर सहित जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

पनियहवा स्टेशन के बिहार की तरफ जा रही रेलवे ट्रैक के पनियहवा पीकेट से चन्द कदम दूरी पर पीलर संख्या 308/14 पर ट्रैक की एक पटरी टूट गई है प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टूटे हुए ट्रैक से एक मालगाड़ी ट्रेन भी अपनी गति से गुजर गई। गनीमत रहा की कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। गुरुवार की सुबह छितौनी-बगहा रेल पुल की ओर टहलने निकले बच्चों ने टूटी हुई रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन के पास तेज आवाज होने से ट्रेन गुजरने के बाद देखा तो रेलवे ट्रैक टूटा मिला। उधर से टहलने निकले पनियहवा पीकेट की सिपाही उमाशंकर यादव ने बच्चों के चर्चा पर यकीन कर देखा तो तुरंत टूटे रेलवे लाइन की जानकारी रेलवे अधिकारियों को देने लगे।

पनियहवा रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भी इसकी जानकारी दी। खड्डा कस्वा निवासी गुड्डू गुप्ता ने जीआरपी और आरपीएफ को भी इसकी सूचना दे दी है। जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस संबंध में जीआरपी पनियहवा/पड़रौना चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव का कहना है कि सूचना पर आरपीएफ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा हूं। ज्वाइंट के पास ट्रैक टूटी है जिसे तात्कालिक रूप से जोड़ा गया है। धीमी गति से पैसेंजर ट्रेन को गुजारा गया है। सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking