News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रैक्टर के चपेट में आने से घायल अधेड़ का इलाज दौरान हुई मौत, कार्यवाही में जुटी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2022  |  6:03 PM

942 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रैक्टर के चपेट में आने से घायल अधेड़ का इलाज दौरान हुई मौत, कार्यवाही में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के परसौनी निवासी एक अधेड़ की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि बाजार से देर रात्रि लौटते समय ट्रेक्टर की चपेट में आ कर वे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

उक्त गांव निवासी बंधन पुत्र स्व जंगली उम्र लगभग 50 बीती रात नौरंगिया से बाजार कर घर लौटते समय रात्रि 9 बजे के करीब एन एच28बी पर परसौनी स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आ कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रेक्टर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को तोड़ ईंट के ढेर से भी टकरा गया था जिसे चालक मौके पर छोड़ फरार हो गया।आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगो ने उक्त घायल को इलाज हेतु प्राइवेट अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ लगभग 1 बजे रात्रि में उनकी मौत हो गई।सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले आवश्यक कानूनी औपचारिकता पूर्ण करने में लगी हुई है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking